Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सिलाई: अब तक 150 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित
Breaking News

सिलाई: अब तक 150 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 17794514256a1046216f782 23balod23
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 17794514256a1046216f782 23balod23
भास्कर न्यूज | बालोद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जनभागीदारी मॉडल पर संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का माध्यम बन रहा है। ग्राम दनिया, जोगीभाठ और सिंगापुर में प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि वर्तमान में प्रशिक्षण केंद्र बोरी गांव में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का संचालन महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य एवं सरस्वती साहू की पहल पर किया जा रहा है। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र पूरी तरह जनभागीदारी से संचालित है। केंद्र को केवल दस सिलाई मशीनें निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें 45 दिन की प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद दूसरे गांव में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र की महिलाएं स्वयं अपने नियम बनाती हैं। गांव की ही महिला को ट्रेनर बनाया जाता है, जिसे गुरुदक्षिणा, सुई, धागा और कपड़े की व्यवस्था महिलाओं एवं महिला कमांडो के सहयोग से दी जाती है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वयं सीखो और स्वयं करो की भावना से आत्मनिर्भर बनाना है। भीमेश्वरी शांडिल्य ने बताया कि गांवों में सर्वे कर महिलाओं को चिन्हित किया गया और उन्हें प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान में बोरी गांव के केंद्र में 37 महिलाएं नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण देने का कार्य सोनम साहू कर रही हैं। इस पहल में ग्रामीण अध्यक्ष भागवत राम साहू, खेमिन साहू, रूपराम सोनवानी तथा अंबिका ठाकुर द्वारा भी समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण कर सहयोग दिया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Husband Family Accused of Murder & Dowry; Exhumation VIDEO

May 23, 2026

फेस ऑथेंटिकेशन से होगी UPSC प्रीलिम्स में एंट्री:अंतिम 30 मिनट ने बाथरूम जाने की नही होगी अनुमति, 22 केंद्रों में 8449 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

May 23, 2026

बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…कांग्रेस ने झोंकी ताकत:31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति किया गठन, आज आएंगे AICC सेक्रेट्री देवेंद्र यादव, BJP का कैंपेन शुरू

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071681
Views Today : 168
Views Last 7 days : 2205
Views Last 30 days : 4776
Total views : 94110
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.