Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…कांग्रेस ने झोंकी ताकत:31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति किया गठन, आज आएंगे AICC सेक्रेट्री देवेंद्र यादव, BJP का कैंपेन शुरू
Breaking News

बिलासपुर निगम वार्ड-29 उपचुनाव…कांग्रेस ने झोंकी ताकत:31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति किया गठन, आज आएंगे AICC सेक्रेट्री देवेंद्र यादव, BJP का कैंपेन शुरू

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 10513 pm 1779522808
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 23 at 10513 pm 1779522808
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नंबर- 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपना गढ़ बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव के बहाने कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है। वहीं, शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव चुनाव प्रचार के लिए शनिवार को बिलासपुर आ रहे हैं। इधर, जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। 31 सदस्यों वाली इस लिस्ट में एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस, सीनियर नेता, पूर्व विधायक और महापौर जैसे लीडर शामिल हैं। वहीं, भाजपा ने भी चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। भाजपा नेता यहां महिला वोटर्स पर फोकस कर रहे हैं। 1 जून को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस इस वार्ड को परंपरागत रूप से अपना मजबूत गढ़ मानती रही है। बावजूद इसके जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष समेत कांग्रेस नेता इस चुनाव में अपनी जीत की परंपरा कायम रखने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने 31 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। सभी 8 बूथ के लिए अलग-अलग रणनीति पर होगा काम यह समिति चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के समन्वय का काम करेगी। शहर अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि समिति वार्ड क्रमांक 29 की वार्ड समिति, बूथ समिति, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी 8 बूथों के लिए अलग-अलग रणनीति तैयार करेगी। इसके साथ ही चुनाव अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जानिए चुनाव संचालन समिति के सदस्य समिति में महेंद्र गंगोत्री, शैलेश पाण्डेय, इंग्रीड मैक्लिउड, राम शरण यादव, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, राजेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, शेख नज्जुरुद्दीन, भरत कश्यप, रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, राकेश शर्मा, समीर अहमद, पंकज सिंह, शिबली मिराज खान, तजम्मुल हक, रामा बघेल, सीमा घृतेश, पिंकी बत्रा, शिल्पी तिवारी, स्वर्णा शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, राजकुमार तिवारी, संतोष गर्ग, शेरू असलम, रंजीत सिंह, इब्राहिम खान, अखिलेश गुप्ता, परदेसी राज और चित्रकांत श्रीवास को शामिल किया गया है। प्रचार में आएंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को पूरे दमखम के साथ लड़ रही है। चुनाव के बहाने कार्यकर्ताओं को एकजूट किया जा रहा है। इसके साथ ही चुनावी कैंपेन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ ही बड़े नेताओं को भी बुलाने की तैयारी है। इसी कड़ी में शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बिलासपुर आएंगे। मेयर के साथ महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने शुरू किया कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने भी इस बार उपचुनाव में जीत की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा प्रत्याशी वी मधुसूदन राव के समर्थन में महापौर पूजा विधानी ने डोर-टू-डोर जन-संपर्क शुरू कर दिया है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की स​क्रियता भी वार्ड मे बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की योजनाओं को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत, मोर घर मोर जमीन-मोर मकान योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने कहा गया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जहां युवाओं के बीच संपर्क अभियान चला रहे हैं, वहीं महिला मोर्चा की टीम महिलाओं से सीधे संवाद कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मुंगेली के सरगांव हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार:बारात में चाकूबाजी कर हत्या करने वाले को पुलिस ने पेंड्रा रेलवे स्टेशन से दबोचा

May 23, 2026

धमतरी में युवक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा:शराब के नशे में 50 फिट ऊपर चढ़ा बोला-दोनों बीवियां साथ रहें, मशक्कत के बाद उतरा

May 23, 2026

हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी नंबर मिलने के बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस, प्लाईवुड कर्मी से ठगे थे 35 लाख

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071683
Views Today : 175
Views Last 7 days : 2212
Views Last 30 days : 4783
Total views : 94117
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.