Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सिम्स डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर महिला का जीवन बचाया:पेट से 27 सप्ताह के गर्भ जितनी बड़ी गांठ निकाली,मरीज की हालत में सुधार
Breaking News

सिम्स डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर महिला का जीवन बचाया:पेट से 27 सप्ताह के गर्भ जितनी बड़ी गांठ निकाली,मरीज की हालत में सुधार

By adminMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
45dc12ad 8dee 435d 8a52 dd46e662754d 1779202923671
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



45dc12ad 8dee 435d 8a52 dd46e662754d 1779202923671
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों ने एक जटिल और दुर्लभ सर्जरी करते हुए 45 वर्षीय महिला के शरीर से 27 सप्ताह के गर्भ के बराबर बड़ी गांठ सफलतापूर्वक निकाली है। सफल ऑपरेशन के बाद महिला को लंबे समय से चली आ रही पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से राहत मिली है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अस्पताल से गंभीर हालत में दुजी बाई (45) को सिम्स रेफर किया गया था। महिला पिछले करीब दो वर्षों से लगातार पेट दर्द, अत्यधिक रक्तस्राव, कमजोरी और शारीरिक असहजता से परेशान थीं। जांच में मिला विशाल सर्वाइकल फाइब्रॉइड पॉलीप प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने पाया कि महिला के गर्भाशय के मुंह में करीब 15×14 सेंटीमीटर आकार का विशाल सर्वाइकल फाइब्रॉइड पॉलीप विकसित हो गया था। यह गांठ गंभीर रूप से संक्रमित हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार, गांठ दो हिस्सों में बंटी हुई थी और पेट के निचले हिस्से, पेशाब की नली तथा किडनी पर लगातार दबाव बना रही थी। संक्रमण और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते मरीज की हालत लगातार बिगड़ रही थी। डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन का फैसला लिया। टीम में सह प्राध्यापक डॉ. दीपिका सिंह, डॉ. रचना जैन, डॉ. सोमा वेंकट और वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. आकृति यादव शामिल थीं। डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से सर्जरी कर गांठ को दो अलग-अलग हिस्सों में बाहर निकाला। ऑपरेशन के दौरान लगातार रक्तस्राव और संक्रमण का खतरा बना हुआ था। साथ ही पेशाब की नली और आसपास के महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखना भी बड़ी चुनौती थी। अनेस्थिसिया विभाग की भी अहम भूमिका इस जटिल सर्जरी में अनेस्थिसिया विभाग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. श्वेता और डॉ. मिल्टन ने ऑपरेशन के दौरान मरीज की स्थिति को नियंत्रित रखने में अहम सहयोग दिया। मरीज की हालत में सुधार वर्तमान में महिला सिम्स अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और रिकवरी संतोषजनक है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। सिम्स प्रबंधन ने जताई खुशी सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने कहा कि अस्पताल में लगातार जटिल और दुर्लभ सर्जरियों का सफल उपचार किया जा रहा है। उन्होंने इसे डॉक्टरों की टीमवर्क और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का परिणाम बताया। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि मरीजों को बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधा देने के लिए सिम्स लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे केस में मरीज की जान को गंभीर खतरा स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी ने बताया कि इस प्रकार का मामला बेहद दुर्लभ होता है और इसमें मरीज की जान को गंभीर खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि पूरी सर्जरी के दौरान हर कदम अत्यंत सावधानी और विशेषज्ञता के साथ उठाया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

1500 परिवारों को सता रहा घर टूटने का डर:रायपुर के कैनाल रोड चौड़ीकरण के लिए सर्वे शुरू, स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

May 19, 2026

पैतृक जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष:बिलासपुर में बंटवारे को लेकर विवाद, चले कुल्हाड़ी, रॉड, फावड़े, छह लोग घायल

May 19, 2026

सीसीपीएल-3 के लिए टीम और जर्सी लॉन्च:3 जून से 14 जून तक चलेगा आयोजन, खिलाड़ियों को नए मौके देने पर जोर

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071123
Views Today : 178
Views Last 7 days : 1865
Views Last 30 days : 4219
Total views : 92984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.