टॉप न्यूज़

ऑपरेशन शंखनाद में बड़ी कार्रवाई:जशपुर पुलिस ने बोलेरो, पिकअप मालिक को दबोचा, 852 गौवंश मुक्त कर 66 तस्करों को भेज चुकी है जेल




जशपुर पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र के एक मामले में फरार बोलेरो पिकअप वाहन मालिक मो. इम्तियाज (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को ग्राम भलमंडा स्थित नेशनल हाईवे पर बोलेरो पिकअप (JH-01-FP-3193) से गौवंश तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस की घेराबंदी देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए थे, जबकि वाहन से 9 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया गया था। वाहन मालिक निकला आरोपी जांच के दौरान जब्त वाहन के आधार पर उसके मालिक मो. इम्तियाज की पहचान हुई। घटना के बाद से वह लगातार फरार था। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। 10 जुलाई को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। ऑपरेशन शंखनाद में लगातार कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत 852 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इस दौरान 71 मामले दर्ज, 66 आरोपी गिरफ्तार और 26 तस्करी में इस्तेमाल वाहन जब्त किए गए हैं। जुलाई में 57 गौवंश मुक्त पुलिस के अनुसार, 1 से 10 जुलाई 2026 के बीच चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर 57 गौवंशों को मुक्त कराया गया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसएसपी की चेतावनी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति, वाहन मालिक या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और उनके खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button