Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कांग्रेस बोली-सिर्फ कागजों पर 18 लाख घर:जिन्हें घर नहीं मिला,उनकी लिस्ट सर्वजनिक करे सरकार, गरियाबंद में राष्ट्रपति दत्तक-पुत्र अधिकारी के पैरों पर लेटे थे
Breaking News

कांग्रेस बोली-सिर्फ कागजों पर 18 लाख घर:जिन्हें घर नहीं मिला,उनकी लिस्ट सर्वजनिक करे सरकार, गरियाबंद में राष्ट्रपति दत्तक-पुत्र अधिकारी के पैरों पर लेटे थे

By adminMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 24 21778334577 1778410827
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 24 21778334577 1778410827
गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र दंपती पीएम आवास की मांग को लेकर जिला पंचायत CEO के पैरों में गिर गए इस घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा कि, यह घटना सरकार के 18 लाख आवास देने के दावे की “जमीनी हकीकत” दिखाती है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, कमार जनजाति प्रदेश की विशेष संरक्षित जनजातियों में शामिल है, जिन्हें सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने की बात कही जाती है। इसके बावजूद अगर इस समुदाय का परिवार आवास के लिए अधिकारियों के सामने दंडवत होने को मजबूर है, तो इससे प्रदेश की आवास योजनाओं की स्थिति समझी जा सकती है। केवल विज्ञापनों और होर्डिंग्स में दिख रही पीएम आवास कांग्रेस ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों और होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री आवास दिखा रही है, जबकि जमीन पर हालात अलग हैं। पार्टी ने सरकार से 18 लाख आवास के दावे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि, राज्य सरकार जिन आवासों का श्रेय ले रही है, उनमें से ज्यादातर आवास पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के समय स्वीकृत हुए थे। कांग्रेस ने दावा किया कि उस दौरान हितग्राहियों के खातों में पहली किश्त भी जारी की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद नए आवास स्वीकृत नहीं हुए और न ही आगे की राशि जारी की गई। सरकार लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करे पार्टी ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर 18 लाख आवास का दावा सही है, तो सरकार लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक करे। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए “मोदी की गारंटी” वाले वादों को सरकार भूल चुकी है। कांग्रेस ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री वाले राज्य में विशेष संरक्षित जनजाति के परिवार को आवास के लिए अफसरों के पैरों में गिरना पड़ रहा है, यह सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

6 करोड़ की लागत, 6 महीने से बंद 60 दुकानें… बदहाली का शिकार हुई रायपुर की ‘स्मार्ट चौपाटी’, सैकड़ों परिवारों की छिनी रोजी-रोटी

May 11, 2026

मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में वीडियो-कॉल सुविधा शुरू:अब परिवार से कर सकेंगी बात महिला कैदी, रोजगार से जोड़ने बंदियों को कौशल प्रशिक्षण

May 11, 2026

रायपुर में महिला जनगणना कर्मचारी से धक्का-मुक्की:सर्वे को फालतू बताकर किया विवाद, सिमरन सिटी बीएसयूपी कॉलोनी की घटना, शिकायत पर केस दर्ज

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069916
Views Today : 9
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 3284
Total views : 90971
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.