टॉप न्यूज़

पहाड़ी कोरवा महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया:मां और तीनों नवजात स्वस्थ, स्वास्थ्य विभाग की जल्दी मिली मदद




बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक की रहने वाली पहाड़ी कोरवा महिला बसंती ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। मां और तीनों नवजात अभी स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। महिला की गर्भावस्था को ज्यादा खतरे वाली माना जा रहा था। दरअसल, बसंती किसी वजह से अंबिकापुर जिला अस्पताल से बिना इलाज कराए अपने गांव लौट आई थी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और महिला को समय पर इलाज दिलाने के लिए जरूरी व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों, मितानिन, 102 एंबुलेंस टीम और अस्पताल के डॉक्टरों ने मिलकर तेजी से काम किया। टीम की तत्परता से बसंती को समय पर इलाज मिला और उसने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि ज्यादा खतरे वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान करना और लगातार निगरानी रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाना भी जरूरी है। दूरदराज और आदिवासी इलाकों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की सुविधा देना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। डॉ. सिंह ने स्वास्थ्य टीम, एंबुलेंस सेवा और मैदानी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button