टॉप न्यूज़

शराब दुकान के बाहर से चोरी हुई स्कूटी बरामद:CCTV फुटेज से मिला सुराग, रायपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार




रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा डियो स्कूटी भी बरामद कर ली गई है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गुढ़ियारी निवासी राजन चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 29 मई 2026 की रात वह अपनी होंडा डियो स्कूटी से गोगांव स्थित शराब दुकान गया था। शराब लेकर लौटने पर पार्किंग में खड़ी उसकी स्कूटी गायब मिली। इसके बाद गुढ़ियारी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिला सुराग जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को गुढ़ियारी निवासी ओंकार यादव (25) के वाहन चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई होंडा डियो स्कूटी (CG 04 PT 0902) बरामद कर ली गई। बरामद वाहन की कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button