Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सारागांव में अधेड़ चढ़ा टॉवर में:अतिक्रमण पर कार्रवाई से था नाराज, ग्रामीण-जिला प्रशासन के अफसर उतारने में जुटे
Breaking News

सारागांव में अधेड़ चढ़ा टॉवर में:अतिक्रमण पर कार्रवाई से था नाराज, ग्रामीण-जिला प्रशासन के अफसर उतारने में जुटे

By adminMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 18t134507110 1779092168
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 18t134507110 1779092168
रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के सारागांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग ग्रामीण हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घंटों तक समझाइश का दौर चलता रहा। ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। टॉवर पर चढ़े बुजुर्ग का नाम ईयाराम साहू उर्फ कालिया बताया जा रहा है। बुजुर्ग प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से नाराज था। कुछ दिन पहले राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की टीम ने बुलडोजर चलाकर उसका मकान तोड़ दिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी मकान में वह वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहा था। कार्रवाई के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। मजदूरी और खेती करता है परिवार ग्रामीणों के मुताबिक कालिया साहू खेती और मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसके घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग सदस्य भी रहते हैं। परिवार का कहना है कि प्रशासन ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए घर तोड़ दिया, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए। इसी आक्रोश में सोमवार सुबह कालिया साहू गांव के पास स्थित हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और न्याय नहीं मिलने पर जान देने की चेतावनी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश दी। ग्रामीण भी उसे नीचे उतरने के लिए मनाते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। कार्रवाई नियमानुसार: नायाब तहसीलदार इधर, प्रशासन ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया है। सारागांव के नायब तहसीलदार अशोक जंघेल ने कहा कि संबंधित जमीन पर करीब सात डिसमिल में अतिक्रमण किया गया था। शिकायत मिलने के बाद बेदखली की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पीड़ित पक्ष को नोटिस दिया गया था और उन्होंने अपील भी की थी, लेकिन अपील खारिज होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के सहयोग से बुलडोजर कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार का एक और मकान भी अतिक्रमण की जद में है, लेकिन उसकी शिकायत नहीं मिलने के कारण उस पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई है। फिलहाल प्रशासन बुजुर्ग को सुरक्षित नीचे उतारने और मामले को शांत कराने में जुटा हुआ है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश की 3 शराब फैक्ट्रियों की होगी स्वतंत्र जांच, कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

May 21, 2026

पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर दी जान

May 21, 2026

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस आरक्षक प्रमोशन पर लगी रोक

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071294
Views Today : 9
Views Last 7 days : 1740
Views Last 30 days : 4219
Total views : 93302
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.