भास्कर न्यूज | जांजगीर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जांजगीर‑नैला नगर पालिका क्षेत्र में चार निर्माण कार्यों के लिए 43 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद संचालनालय ने इसकी मंजूरी जारी की है। विभाग ने वार्ड क्रमांक 4 में सिंधी धर्मशाला के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख 18 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 14 के सारथी मोहल्ला में 10 लाख 38 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक 15 के सिटी क्लब परिसर में बहादुर गुरुजी स्मृति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।
<
