![]()
भास्कर न्यूज | टिटिलागढ़ विप्र फाउंडेशन टिटिलागढ़ की साधारण सभा बैठक एवं पदभार ग्रहण समारोह रविवार शाम श्रीमहावीर पंचायत धर्मशाला के एसी हॉल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अल्प सूचना के बावजूद बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिला तथा समाजहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरुष शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गंगाधर शर्मा को अध्यक्ष, अमित शर्मा को सचिव तथा पीयूष शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर नेमी शर्मा व सुनील शर्मा (पंडित जी), संयुक्त सचिव पद पर आशीष शर्मा व प्रमोद भारद्वाज (पंडित जी) तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर संजू शर्मा एवं आनंद शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मार्गदर्शन के लिए गठित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं सलाहकार समिति में देवीप्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, महेश इंदौरिया, डॉ. एलडी शर्मा, नंदकिशोर इंदौरिया, पितांबर शर्मा तथा प्रदीप शर्मा को शामिल किया गया। पुरुष शाखा कार्यकारिणी में बजरंग शर्मा, दिनेश शर्मा, ईश्वर शर्मा, जीवनलाल शर्मा, निरंजन शर्मा, निर्मल शर्मा, राहुल शर्मा, शंकर शर्मा, शिवजी शर्मा एवं टीनू शर्मा को दायित्व दिया गया। महिला प्रकोष्ठ टिटिलागढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी में नीनू शर्मा को अध्यक्षा, बबीता शर्मा एवं बबिता शर्मा को उपाध्यक्ष, शोभा शर्मा को सचिव, श्वेता शर्मा एवं दुर्गा शर्मा को सहसचिव तथा प्रिया शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला कार्यकारिणी में प्रिया इंदौरिया, अनीता शर्मा, अंजु शर्मा, कुसुम शर्मा, सुशीला शर्मा, नीतू शर्मा, परिधि शर्मा, श्यामा शर्मा एवं अनु शर्मा को शामिल किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ पूर्व अध्यक्षा गंगा देवी शर्मा, नीनू शर्मा एवं दुर्गा शर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पदभार सौंपा। पुरुष शाखा के पूर्व सचिव अमित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा भी उपस्थित रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने सभी समाजबंधुओं, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन आने वाले समय में समाजसेवा और जनहित के कार्यों में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
<
