कवर्धा| सरोदा बांध जाने वाली सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां आए दिन सड़क हादसों की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग पर्यटन स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है। बांध का नजारा देखने रोज बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। सड़क संकरी होने के कारण दो वाहनों के एक साथ गुजरने में परेशानी होती है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सड़क चौड़ीकरण जरूरी है।
<
