Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सराफा व्यापारी हत्याकांड, विरोध करने पर मारी थी गोली:मुख्य शूटर समेत 3 अरेस्ट, बिहार-झारखंड से पकड़ाए, कट्टा-कारतूस और लूटे गए सोना-चांदी बरामद
Breaking News

सराफा व्यापारी हत्याकांड, विरोध करने पर मारी थी गोली:मुख्य शूटर समेत 3 अरेस्ट, बिहार-झारखंड से पकड़ाए, कट्टा-कारतूस और लूटे गए सोना-चांदी बरामद

By adminJune 11, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 29 11781095337 1 1781111944
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 29 11781095337 1 1781111944
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। इस वारदात में शामिल मुख्य शूटर मनीष मंडल सहित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें बिहार का मनीष मंडल उर्फ राहुल और सुजीत उर्फ राजू दास शामिल है। इसके अलावा झारखंड के संतोष दास को भी अरेस्ट किया गया है। इससे पहले मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कोटमीकला के साप्ताहिक हाट बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी का सोना-चांदी से भरा बैग लूटने की कोशिश की थी। लेकिन प्रदीप सोनी ने विरोध किया। इसी दौरान मुख्य शूटर मनीष मंडल उर्फ राहुल ने कट्टा निकालकर उन पर गोली चला दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, लूटा गया 40 ग्राम सोना, करीब साढ़े चार किलो चांदी, 7 मोबाइल फोन, दो बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पहले देखिए ये तस्वीरें- मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी पकड़े गए थे पुलिस के मुताबिक, इस वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है। उसने बाजार में सोना-चांदी व्यापारियों की रेकी कर पूरी साजिश रची थी। इस काम में उसके भतीजे राजाराम साहू और दामाद श्रेयांस शुक्ला ने भी मदद की। खुशीराम ने बिहार और झारखंड में अपने परिचित राहुल के जरिए शूटर बुलाए थे। राहुल अपने साथी सुजीत उर्फ राजू दास और संतोष दास के साथ बिहार से आया और सभी ने मिलकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे, जहां लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का बंटवारा किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, मंगलवार (26 मई) शाम करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी थी। दाहिने तरफ सीने में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया था। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए थे। बिलासपुर का खुशीराम निकला मास्टरमाइंड पुलिस जांच में सामने आया है कि बिलासपुर जिले के बिटकुला निवासी खुशीराम सही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटमी बाजार स्थित ज्वेलरी कारोबारी की पहले रेकी की और फिर लूट की योजना बनाई। बिहार- झारखंड से बुलाए गए थे शूटर जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खुशीराम ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिहार से तीन शूटर मनीष मंडल उर्फ राहुल, सुजीत उर्फ राजू दास और संतोष दास बुलाए थे। इन्हीं शूटरों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या की और लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे। भागते समय राहुल उर्फ मनीष मंडल और संतोष कुमार दास रास्ता भटक गए, जिसके चलते दोनों ने बोदरापारा तिलोरा की पहाड़ी (टेकरी) पर रात बिताई। वहीं, आरोपी राजू उर्फ सरगुन उर्फ सुजीत, खुशीराम साहू और गया राम रजक के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गया राम रजक के घर पहुंच गया, जहां उन्होंने रात गुजारी। रात बीतने के बाद 27 मई 2026 की सुबह राहुल उर्फ मनीष मंडल ने फोन करके खुशीराम साहू से संपर्क किया। बातचीत होने के बाद खुशीराम साहू, राजू और गया राम रजक तीनों बोदरापारा तिलोरा की टेकरी पहुंचे, जहां राहुल और संतोष रात से छिपे हुए थे। इसके बाद वे दोनों को अपने साथ लेकर वहां से निकल गए। सोना-चांदी को निकाला, डिब्बे को जलाया बोदरापारा तिलोरा की टेकरी में आरोपियों ने लूटे गए सोना-चांदी को अलग निकाल लिया था। इसके बाद उन्होंने सामान रखने वाले डिब्बे, झिल्ली और अन्य पैकिंग सामग्री को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। वहीं, बाकी कुछ सामान को अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया था, ताकि पुलिस को उनकी भनक न लगे। लूट के सामान का किया गया बंटवारा पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर बैठकर लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का आपस में बंटवारा किया था। हिस्सा बांटने के बाद 27 मई को सभी आरोपी अपने-अपने हिस्से का सामान लेकर दो मोटरसाइकिलों से बस्तीबगरा की ओर निकल गए। वहीं, राहुल उर्फ मनीष मंडल, राजू और संतोष बस और ट्रेन के जरिए वापस झारखंड भाग गए। दूसरी ओर, मास्टरमाइंड खुशीराम साहू ने अपने दामाद श्रेयांश शुक्ला को बस्तीबगरा बुलाया और उसे भी लूट का कुछ हिस्सा देकर रवाना कर दिया। इसके बाद वह खुद मोटरसाइकिल से बिटकुला (सीपत) चला गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि खुशीराम साहू और गया प्रसाद रजक ने वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूट के कुछ आभूषण टेकरी में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर इन्हें बरामद कर लिया। इसके अलावा, राजाराम साहू और खुशीराम साहू की निशानदेही पर लूटे गए आभूषणों का कुछ हिस्सा बिटकुला गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक नाले से भी बरामद किया गया। पुलिस ने मुख्य शूटर राहुल को बिहार के बांका जिले से, राजू को बिहार के रजौन क्षेत्र से और संतोष दास को झारखंड के गोड्डा जिले से गिरफ्तार किया। राहुल के पास से लूट के कुछ आभूषण, संतोष के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस, जबकि राजू के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पेंड्रा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार:गोली मारने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर फरार, कट्टा-कारतूस और लूटे गए जेवरात बरामद छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है। उसने बाजार में सोना-चांदी व्यापारियों की रेकी कर पूरी साजिश रची थी। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुलेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

June 11, 2026

चंगोराभाठा में रायपुर नगर निगम की कार्रवाई:बिना अनुमति बन रहे 4 मकानों का हिस्सा तोड़ा, बिना नक्शा बनाए जा रहे निर्माण पर सख्त एक्शन

June 11, 2026

प्लास्टिक-टब में छिपाकर सप्लाई कर रहे थे गांजा:ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे, बालोद में 40 लाख की खेप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

June 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073492
Views Today : 30
Views Last 7 days : 742
Views Last 30 days : 5957
Total views : 97076
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.