Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजिहा बोलने पर निजी स्कूल में बच्चे का एडमिशन नहीं:प्री-प्रायमरी में एडमिशन लेने से इनकार, टीएस बोले-ऐसे स्कूल को बंद कर दें
Breaking News

सरगुजिहा बोलने पर निजी स्कूल में बच्चे का एडमिशन नहीं:प्री-प्रायमरी में एडमिशन लेने से इनकार, टीएस बोले-ऐसे स्कूल को बंद कर दें

By adminApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 17 at 142337 1776417257
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 17 at 142337 1776417257
सरगुजा के एक प्री प्रायमरी स्कूल में बच्चे को इसलिए एडमिशन नहीं मिला, क्योंकि वह स्थानीय सरगुजिहा बोली बोलता है। इससे बच्चे के परिजन निराश हैं। मामले की शिकायत पर सरगुजा कलेक्टर ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यदि सरगुजिहा बोलने पर स्कूल में एडमिशन नहीं मिला तो ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए। जानकारी के मुताबिक, चोपड़ापारा में संचालित प्री प्रायमरी स्कूल स्वरंग किड्स एकेडमी में अपने बेटे सत्यम का एडमिशन कराने राजकुमार यादव पहुंचे थे। एडमिशन से पहले स्कूल के प्रिंसिपल एवं टीचर्स ने बच्चे से कुछ सवाल पूछे तो उसने सरगुजिहा बोली में जवाब दिया। इसके बाद स्कूल ने यह कहते हुए बच्चे का नर्सरी सेक्शन में एडमिशन लेने से इनकार कर दिया, यहां बड़े घरों के बच्चे पढ़ते हैं। वे आपके बच्चे की भाषा सीख जाएंगे, इसलिए उसे एडमिशन नहीं दे सकते। स्कूल द्वारा एडमिशन लेने से इनकार किए जाने से राजकुमार यादव परेशान हैं। राजकुमार यादव ने बताया कि घर में सभी लोग सरगुजिहा बोली में ही बात करते हैं। इसके कारण बेटा सत्यम सिर्फ सरगुजिहा बोली जानता है। उसे उम्मीद थी कि स्कूल में एडमिशन मिलने पर वह हिंदी सीख जाएगा। NSUI ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन
मामले में NSUI ने सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और बच्चे का एडमिशन नहीं लेने वाले स्कूूल का पंजीयन रद्द करने की मांग की है। NSUI ने कहा कि यह स्थानीय बोली का अपमान है, जबकि सरकारी स्कूलों की नौकरी के लिए स्थानीय बोली के ज्ञान होने की अनिवार्यता होती है। कलेक्टर ने दिया जांच का आदेश
मामले में सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच का आदेश दिया है। सरगुजा कलेक्टर ने कहा कि छात्र संगठन एवं मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। सरगुजा डीईओ को मामले की जांच करने एवं शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। TS सिंहदेव बोले-ऐसे स्कूल को बंद कर दें
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोई स्कूल इसलिए बच्चे का एडमिशन नहीं ले रहा है कि वह सरगुजिहा भाषा में बात करता है तो ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए। शिक्षा विभाग को इसकी तत्काल जांच करनी चाहिए। सरगुजा जिले में सरगुजिहा बोलने पर यदि किसी बच्चे को स्कूल में एडमिशन नहीं मिलता है, तो ऐसा स्कूल चलने लायक नहीं है। मामले में स्कूल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका, जिसके कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075350
Views Today : 123
Views Last 7 days : 2309
Views Last 30 days : 9968
Total views : 104390
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.