Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में रेप-मर्डर का आरोपी चिरमिरी में गिरफ्तार:आठवें दिन पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी, पुलिस ने घोषित किया था 35 हजार का इनाम
Breaking News

सरगुजा में रेप-मर्डर का आरोपी चिरमिरी में गिरफ्तार:आठवें दिन पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी, पुलिस ने घोषित किया था 35 हजार का इनाम

By adminApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 10 at 115301 1775802318
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 10 at 115301 1775802318
अंबिकापुर के महामाया प्रवेश द्वार के पास हुई महिला की रेप और हत्या के आरोपी को एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना पर अंबिकापुर पुलिस चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार जूझ रही थी। उसे आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। बता दें कि, अंबिकापुर के रिंगरोड से लगे मटन शॉप में 2-3 अप्रैल की रात महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली। उसके पसली की 12 हड्डियां टूटी हुई थी और फेफड़े और दिल फट गए थे। सिर में गहरे चोट के निशान थे। हत्या के बाद आरोपी की शिनाख्त कर ली गई थी जो फरार हो गया था। आठवें दिन चिरमिरी से पकड़ा गया आरोपी
महिला की रेप के बाद हत्या के आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। आरोपी पहले भी महिला के साथ घूमता था और उसके घर भी आता जाता था। दोनों साथ में कबाड़ भी बीनते थे। पकड़ा गया आरोपी मूलतः प्रतापपुर का निवासी है। वह करीब 7 सालों से अंबिकापुर में रह रहा था। नृशंस हत्या को अंजाम देने के बाद उसने महिलाओं से तंबाखू मांगकर खाया था। इसके बाद उसकी CCTV फूटेज अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। सरगुजा आईजी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार एवं सरगुजा एसएसपी ने 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को सिलफिली के पास देखे जाने की सूचना पर ड्रोन कैमरे से भी तलाशी की जा रही थी। पुलिस ने पूरे संभाग के सभी थानों में आरोपी का फोटो और स्कैच भी भेजा था। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें बनाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जूझ रही पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। आरोपी को एमसीबी पुलिस ने चिरमिरी से धर दबोचा। इसकी सूचना सरगुजा पुलिस को दी गई। सूचना पर सरगुजा पुलिस चिरमिरी के लिए रवाना हो गई है। सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि आरोपी को आज अंबिकापुर लाया जाएगा। कांग्रेस कर रही लगातार प्रदर्शन
घटना के विरोध में कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही थी। बुधवार को कांग्रेस ने कैंडल मार्च भी निकाला था और धरना प्रदर्शन भी किया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077039
Views Today : 332
Views Last 7 days : 4380
Views Last 30 days : 12068
Total views : 107273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.