Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध,NH में 4 घंटे चक्काजाम:प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल प्रयोग कर हटाया जाम, बीडीसी व पीड़ित महिला हिरासत में
Breaking News

सरगुजा में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध,NH में 4 घंटे चक्काजाम:प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल प्रयोग कर हटाया जाम, बीडीसी व पीड़ित महिला हिरासत में

By adminApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 11 at 165404 1775906802
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 11 at 165404 1775906802
सरगुजा जिले के मैनपाट रोपाखार में प्रशासनिक अमले द्वारा विधवा आदिवासी महिला के घर पर की गई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नेशनल हाईव पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने चार घंटे नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। समझाइश के बाद भी ग्रामीण नहीं मानें तो सीतापुर एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ा। विधायक समर्थक BDC और पीड़ित महिला को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को रोपाखार में शासकीय जमीन पर काबिज महिला रामबाई (पति स्व. बीरबल) गोंड़ के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए पूरे मकान को तोड़ दिया गया। यह मकान खसरा नंबर 853 के 0.002 हेक्टेयर में बना हुआ था, जहां रामबाई के परिवार का कई सालों से कब्जा था। रामबाई का वन अधिकार पत्र भी बना था, लेकिन इसमें गलती से खसरा नंबर 754 दर्ज हो गया था। प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में भाजपा मंडल महामंत्री गौतम पैकरा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीड़िता रामबाई भाजपा नेता की बहन हैं। गौतम पैकरा ने आरोप लगाया है कि अंबिकापुर के प्रभावशाली व्यवसायी अजय अग्रवाल के बेटे की शिकायत के बाद उनके प्रभाव में पूरी कार्रवाई की गई है। उनकी जमीन शासकीय जमीन के पीछे है। सैकड़ों अतिक्रमणकारियों का मकान नहीं तोड़ा जा रहा है और यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है। विरोध में चक्काजाम, विधायक समर्थक सड़क पर उतरे
प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में राम सेना के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 में काराबेल हाई स्कूल के सामने सुबह 9.30 बजे चक्काजाम कर दिया। राम सेना सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों का संगठन है। चक्काजाम में पीड़ित महिला रामबाई भी पहुंची। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे सीतापुर SDM राम सिंह ठाकुर ने लोगों को समझाइश दी कि अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया तहसील न्यायालय मैनपाट में प्रकरण चलने के बाद की गई है। ग्रामीणों ने दस्तावेज दिखाकर बताया कि महिला ने वन अधिकार पट्टा त्रुटिसुधार के लिए आवेदन किया था। उसे बिना नोटिस दिए मकान तोड़ दिया गया है। प्रशासन ने पुलिस से हटवाया जाम, पीड़िता भी हिरासत में
करीब चार घंटे बाद तक जब लोग चक्काजाम हटाने तैयार नहीं हुए तो SDM राम सिंह ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। पुलिस ने विधायक समर्थक बीडीसी सूर्या पैकरा और महिला रामबाई को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा दोनों सहित अन्य लोगों के खिलाफ नेशनल हाईवे को बिना अनुमति अवरूद्ध करने का FIR दर्ज किया जा रहा है। कार्रवाई को लेकर विधायक समर्थकों में आक्रोश
बताया गया है विधायक ने भी तहसीलदार को तत्काल कार्रवाई न करने के लिए मौखिक रूप से कहा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। रामकुमार टोप्पो समर्थकों में इसे लेकर भी नाराजगी है कि प्रशासनिक अमले में विधायक की सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा मंडल महामंत्री के इस्तीफे के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया भी बीती रात उनसे मिलने मैनपाट पहुंचे थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

200 करोड़ के अस्पताल पर कांग्रेस का सवाल:सुविधाओं का अभाव, मरीज रेफर; निजीकरण पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 27, 2026

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076736
Views Today : 710
Views Last 7 days : 4120
Views Last 30 days : 11925
Total views : 106925
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.