Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री,लू के थपेड़ों ने झुलसाया:उत्तर छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ा तापमान, रात में भी बेचैन करने लगी गर्मी
Breaking News

सरगुजा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री,लू के थपेड़ों ने झुलसाया:उत्तर छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ा तापमान, रात में भी बेचैन करने लगी गर्मी

By adminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 27 at 091018 1779341129
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 27 at 091018 1779341129
मई के दूसरे पखवाड़े में मौसम साफ होने के साथ ही अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी से बचने की अपील की है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। मई के पहले पखवाड़े में बादलों ने राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं को रोक दिया था। बादल छाए रहने एवं बारिश के कारण अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच बना रहा। मौसम साफ होने के साथ ही अब गर्मी झुलसाने लगी है। मंगलवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। इसके पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। तेज गर्मी के कारण दिन की धूप झुलसाने लगी है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। लगातार बढ़ेगा तापमान, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। इसके कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं तेजी से प्रवेश करेंगी। इसके कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्त्री का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इसके कारण अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों तापमान में आगामी दिनों में बढ़ोत्तरी जारी रहेगा। लगातार बढ़ रही गर्मी एवं लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमएचओ डा. पीएस मार्को ने लोगों को लू से बचने की अपील की है। लू से बचने के लिए सिर ढंककर ही बाहर निकलने एवं पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

‘काव्य कुंभ’ का दूसरा सीजन 5 से 7 जून तक:रायपुर-राजनांदगांव में सजेगी कविताओं और शायरी की महफिल, देश के नामी कलाकार होंगे शामिल

May 21, 2026

रायपुर में अवैध रेत खनन पर एक्शन:गोबरानवापारा में 2 पोकलेन जब्त, रेत का अवैध भंडारण भी पकड़ाया, खनिज विभाग ने जारी किए नोटिस

May 21, 2026

रायपुर में डॉक्टर से लूट:घर से जिम जाने के दौरान आराेपी ने की वारदात, राहगीरों ने लुटेरा पकड़कर पुलिस को सौंपा

May 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071390
Views Today : 166
Views Last 7 days : 1897
Views Last 30 days : 4376
Total views : 93459
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.