Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा के जंगल में दफन मिला प्रेमी युगल का नरकंकाल:छह सालों से थे लापता, गड्ढा खोदकर पुलिस ने किया बरामद, कराएगी DNA टेस्ट
Breaking News

सरगुजा के जंगल में दफन मिला प्रेमी युगल का नरकंकाल:छह सालों से थे लापता, गड्ढा खोदकर पुलिस ने किया बरामद, कराएगी DNA टेस्ट

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004005773 1778337685
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004005773 1778337685
सरगुजा जिले के जोरी-बिलमा जंगल में प्रेमी युगल का शव जंगल के नाले में दफन मिला है। दोनों छह सालों से लापता थे। कपड़ों से परिजनों ने दोनों की की शिनाख्त कर ली है। पुलिस ने फारेंसिक टीम की मौजूदगी में दोनों का कंकाल बरामद किया है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जोरी और बिलमा की सीमा पर बहने वाले जंगली नाले में ग्रामीणों ने मिट्टी में दबा नर कंकाल देखा और सूचना पुलिस को दी। शनिवार को पुलिस ने फारेंसिक टीम की उपस्थिति में ग्रामीणों की मदद से कंकाल को खोदकर बाहर निकालवाया। दोनों के कंकाल अलग-अलग टुकड़ों में बरामद हुए। मृतकों के कपड़ों से उनकी शिनाख्त विनोद कोरवा (19 वर्ष) पिता राव कोरवा एवं ज्योति गोंड़ (17 वर्ष) पिता तारा सिंह गोड़ के रूप में की गई है। युवक के हाफ पैंट व किशोरी के कपड़ों से उनकी पहचान की गई। छह साल पूर्व हुए थे लापता परिजनों ने बताया कि विनोद कोरवा और ज्योति के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। अलग-अलग जाति का होने के कारण परिवारजन उनके संबंध के खिलाफ थे। परिवार व समाज के डर से दोनों छिपकर जंगल में मिलते थे। दोनों वर्ष 2020 की गर्मी में लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। विनोद कोरवा की गुमशुदगी उसके पिता ने 13 भी 2023 को धौरपुर थाने में दर्ज कराई थी। शव दफनाने की आशंका पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों के शवों को गड्ढा खोदकर गाड़ दिया गया था। ग्रामीण नाले में खेती करते हैं, यदि शव गाड़े हुए नहीं होते, तो वे ग्रामीणों की नजर में आ जाते या सड़ते शवों की गंध मिल जाती। यह भी बताया गया है कि नाले के आसपास जंगली सूअर के शिकार के लिए ग्रामीण तरंगित तार फैलाते हैं। तारों की चपेट में आने से भी दोनों की मौत के बाद बचने के लिए शव दफन करने की आशंका है। कंकालों का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस धौरपुर थाना प्रभारी आरसी चंद्रा ने कहा कि कंकालों की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जांच के बाद पता चल सकेगा कि उनकी हत्या हुई है या किस कारण से दोनों की मौत हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Satta Syndicate Network Cracked

May 10, 2026

कमोदा बिहार रिसॉर्ट का अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, हंगामा:सरकारी जमीन पर कब्जा, हंगामे के बाद रोकी कार्रवाई, SDM बोले- हटाया जाएगा बेजा कब्जा

May 10, 2026

Coal Scam Driver Bail Rejected

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069853
Views Today : 1
Views Last 7 days : 299
Views Last 30 days : 3350
Total views : 90907
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.