Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी शराब पाते पकड़ाए:सभी डीएसपीएम प्लांट के अफसर, शराब और बीयर की बोतल बरामद, लखनलाल-देवांगन ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Breaking News

सरकारी रेस्टहाउस में 5 अधिकारी शराब पाते पकड़ाए:सभी डीएसपीएम प्लांट के अफसर, शराब और बीयर की बोतल बरामद, लखनलाल-देवांगन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs24 1776613175
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gifs24 1776613175
छत्तीसगढ़ के कोरबा में डीएसपीएम प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार सहित 5 अधिकारी सरकारी रेस्टहाउस में शराब पाते पकड़े गए। मौके से बीयर की बोतलें और शराब की बोतल मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। इस मामले में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कंपनी के उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं कंपनी के एमडी ने मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन दिए हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर थे, उनसे मिलने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी रेस्टहाउस पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी कि रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं, इस पर लखनलाल देवांगन ने फौरन कंपनी के एमडी एसके कटियार से कॉल पर बात की। अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि एमडी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फ्रीजर से शराब की बोतलें बरामद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। बाद में सीएसईबी रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि रेस्टहाउस में इस तरह की गतिविधियां पहले भी होती रही हैं। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… SBI ऑफिस में सर्विस मैनेजर की शराब पार्टी…VIDEO: रायपुर ट्रांसफर होने पर मनाया जश्न, फेयरवेल में दोस्तों संग छलकाए जाम, देर रात तक डांस छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075272
Views Today : 28
Views Last 7 days : 2214
Views Last 30 days : 9873
Total views : 104295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.