![]()
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–इतवारी) समर स्पेशल ट्रेन में 2 अतिरिक्त अस्थायी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रा के दौरान वेटिंग लिस्ट में कमी आने और यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह सुविधा 20 अप्रैल 2026 से इतवारी से चलने वाली ट्रेन और 21 अप्रैल 2026 से मालदा टाउन से चलने वाली ट्रेन में लागू होगी। रेलवे के इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी। कोचों की संख्या बढ़कर 22 हुई पहले इस ट्रेन में कुल 20 कोच थे, जिनमें दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड के 2, सामान्य श्रेणी के 4, शयनयान के 10 और तृतीय एसी के 4 कोच शामिल थे। अब 2 अतिरिक्त शयनयान कोच जुड़ने के बाद कुल कोचों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और स्टॉपेज की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट देखकर ही यात्रा शुरू करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
<
