Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सड़क हादसे में छात्र की मौके पर मौत:अहिवारा से भिलाई की ओर आ रहा था, ओवरटेक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर
Breaking News

सड़क हादसे में छात्र की मौके पर मौत:अहिवारा से भिलाई की ओर आ रहा था, ओवरटेक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 15 at 75443 pm 1778855132
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 15 at 75443 pm 1778855132
दुर्ग जिले में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अहिवारा टाउनशिप वार्ड-11 निवासी मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। अरमान ने हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास की थी और जल्द ही 11वीं में एडमिशन लेने वाला था। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अरमान अपने दोस्त शेख तैयब के साथ बाइक से अहिवारा के टाउनशिप से भिलाई की ओर जा रहा था। इसी दौरान जामुल थाना क्षेत्र के नवतरिया के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि अरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी। घायल को अस्पताल में करवाया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हादसे के पीछे बोलेरो वाहन की टक्कर भी वजह हो सकती है। परिवार का आरोप है कि किसी बोलेरो चालक ने बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि साफ हो सके कि हादसा कैसे हुआ और इसमें कौन सा वाहन शामिल था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा कमिश्नर ई-बाइक से पहुंचे जोन कार्यालय:पीएम की अपील पर ईंधन बचाने का दिया संदेश

May 15, 2026

बलौदाबाजार में अफवाहों से 5 पेट्रोल पंप ड्राई:प्रशासन बोला- जिले में पर्याप्त स्टॉक, पूल वाहन व्यवस्था लागू

May 15, 2026

इंदिरा सेतु पर क्रेन का डीजल खत्म:बिलासपुर में एक घंटे तक लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070535
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1117
Views Last 30 days : 3733
Total views : 91904
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.