Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा कमिश्नर ई-बाइक से पहुंचे जोन कार्यालय:पीएम की अपील पर ईंधन बचाने का दिया संदेश
Breaking News

कोरबा कमिश्नर ई-बाइक से पहुंचे जोन कार्यालय:पीएम की अपील पर ईंधन बचाने का दिया संदेश

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
39c11611 e5e7 4355 b600 ea56b6442310 1778843629801
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



39c11611 e5e7 4355 b600 ea56b6442310 1778843629801
कोरबा नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय ने ईंधन बचाने का संदेश दिया है। वे सुशासन शिविर में शामिल होने के लिए अपने जोन कार्यालय ई-बाइक से पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से ईंधन की न्यूनतम खपत करने की अपील के बाद कमिश्नर ने यह पहल की है। कमिश्नर को ई-बाइक पर देखकर कर्मचारी और आम लोग हैरान रह गए। उन्होंने इस दौरान कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सभी को नवीकरणीय ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। ईंधन बचाना अब समय की मांग है। प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने के मद्देनजर नागरिकों से अपील की थी कि यदि आवश्यक न हो तो वाहन का प्रयोग कम करें और वैकल्पिक ऊर्जा के साधन अपनाएं। भारत में भी इसका असर दिख रहा है। कमिश्नर की पहल की पार्षद ने की सराहना सुशासन शिविर में ई-बाइक से पहुंचे कमिश्नर पांडेय का कोसा वाणी पार्षद अशोक चावलानी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। पार्षद चावलानी ने कहा कि कमिश्नर ने एक मिसाल पेश की है। यदि अधिकारी ही ऐसी पहल करेंगे तो आम जनता भी प्रेरित होगी। उन्होंने जोर दिया कि ईंधन बचाना देशहित में है। कमिश्नर बोले- छोटी दूरी के लिए साइकिल और ई-बाइक बेहतर कमिश्नर पांडेय ने कहा कि हमें अपनी आदतें बदलनी होंगी। छोटी दूरी के लिए साइकिल या ई-बाइक बेहतर विकल्प हैं। इससे प्रदूषण भी कम होगा और सेहत भी सुधरेगी। नगर निगम में भी ई-वाहनों को बढ़ावा देने की योजना पर काम चल रहा है। कोरबा में कमिश्नर की इस पहल की चर्चा हो रही है। इस कदम से अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी ईंधन बचत के लिए प्रेरित होने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश बोले- PM मोदी सलाह देकर विदेश चले गए:BJP संगठन में बदलाव पर कहा- दूध की मक्खी की तरह बाहर फेंके गए बृजमोहन-रामविचार

May 16, 2026

धमधा में गौतस्करी का बड़ा खुलासा:पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 मवेशी, नागपुर कत्लखाने ले जाने की तैयारी,ड्राइवर गिरफ्तार

May 16, 2026

बिलासपुर में आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्री घायल:मस्तुरी के गतौरा में हादसा, बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, अस्पताल में भर्ती

May 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070541
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1067
Views Last 30 days : 3630
Total views : 91910
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.