कवर्धा| छिरपानी कॉलोनी में जल संसाधन विभाग के सरकारी आवासों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सड़क किनारे रेत और गिट्टी डंप कर दी गई है। इससे कॉलोनी की सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को संकरी जगह से गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। निर्माण सामग्री को व्यवस्थित ढंग से नहीं रखा गया है।
<
