Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सड़कों में चलाई तेज गाड़ी तो घर पहुंचेगा चालान:लेडार स्पीड कैमरों से अधिकारी रख रहे नजर, 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Breaking News

सड़कों में चलाई तेज गाड़ी तो घर पहुंचेगा चालान:लेडार स्पीड कैमरों से अधिकारी रख रहे नजर, 5 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

By adminApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2025 01 14t1949337681736874508 1775884838
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2025 01 14t1949337681736874508 1775884838
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पहली बार लेडार आधारित स्पीड कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 7 आधुनिक स्पीड कैमरे लगाए गए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर इन्हें रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और धमतरी जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किया गया है। रायपुर में इन स्थानों में लगे कैमरे रायपुर में मरीन ड्राइव, वीआईपी रोड और मंदिर हसौद क्षेत्र में कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर बायपास, अंबिकापुर और जगदलपुर के मुख्य मार्ग तथा धमतरी जिले के कुरूद तहसील क्षेत्र को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है। इन स्थानों का चयन ट्रैफिक दबाव और हादसों की घटनाओं को देखते हुए किया गया है। 100 मीटर की दूरी से रिकॉर्ड कर सकेंगे स्पीड वाई-फाई युक्त ये कैमरे परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। ये 100 मीटर तक की दूरी पर चल रहे वाहनों की गति को सटीक रूप से माप सकते हैं। दो लेन की सड़कों पर भी ये एक साथ कई वाहनों की निगरानी कर सकते हैं और उनकी पूरी जानकारी सिस्टम में दर्ज कर लेते हैं। अब पढ़े कैमरे की खासियत लेडार तकनीक पर आधारित ये कैमरे प्रकाश किरणों के जरिए वाहन की गति और दूरी का सटीक आकलन करते हैं। यदि कोई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक चलता है तो कैमरा उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके बाद स्वतः ई-चालान जनरेट होता है, जो वाहन मालिक को व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। इन कैमरों में नाइट विजन जैसी सुविधा भी है, जिससे रात में भी स्पष्ट निगरानी संभव होगी। साथ ही खराब मौसम में भी ये प्रभावी तरीके से काम कर सकते हैं। जल्द लगेंगे पूरे शहर में फिलहाल इन कैमरों की टेस्टिंग की जा रही है। परिवहन विभाग और पुलिस के समन्वय से जल्द ही इन्हें पूरी तरह चालू किया जाएगा। विभाग का कहना है कि पहले चरण में लोगों को जागरूक किया जाएगा, इसके बाद सख्ती से नियम लागू किए जाएंगे। अब पढ़े परिवहन अधिकारियों ने क्या कहा अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर के अनुसार, सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 5 जिलों में 7 कैमरे लगाए गए हैं। भविष्य में इसे अन्य जिलों में भी विस्तार देने की योजना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076872
Views Today : 133
Views Last 7 days : 4181
Views Last 30 days : 11869
Total views : 107074
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.