Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सक्ती जिले के बाराद्वार गौठान में अव्यवस्था:400 गौवंशों में 200 ही बचे; चारा-उपचार की कमी, आधे पशु बीमार
Breaking News

सक्ती जिले के बाराद्वार गौठान में अव्यवस्था:400 गौवंशों में 200 ही बचे; चारा-उपचार की कमी, आधे पशु बीमार

By adminNovember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f1de711a 35ad 4c57 8b8c 362e7049b7f9 1762506294768
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f1de711a 35ad 4c57 8b8c 362e7049b7f9 1762506294768
सक्ती जिले के बाराद्वार स्थित गौठान में लगभग 200 गौवंशों की मौत का कथित मामला सामने आया है। नगर पंचायत द्वारा संचालित इस गौठान में कुल 400 गौ वंश रखे गए थे, जिनमें से अब केवल आधे ही बचे हैं। शेष बचे पशुओं में भी कई गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि चारा और उपचार की कमी के कारण इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई है। पूर्व सरकार की गौठान योजना के तहत पशुओं की देखरेख, चारा और उपचार की जिम्मेदारी तय थी। शेड निर्माण के लिए पैसे न मिलने पर तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी ने अपनी निधि से शेड बनवाया था। मृत पशुओं को गौठान परिसर के पास दफनाया स्थानीय चरवाहे मालिक राम ने बताया कि गौठान में पहले लगभग 400 गायें थीं, जिनमें से करीब 200 की बीमारी से मौत हो चुकी है। कई पशु अभी भी बीमार हैं। मृत पशुओं को गौठान परिसर के पास ही दफनाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने की कार्रवाई की मांग नगर पंचायत बाराद्वार के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक राय ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने गौठान संचालन समिति और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। राय ने कहा कि शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण इतनी बड़ी संख्या में गौवंशों की मृत्यु हुई है और जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कार्रवाई न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। इस मामले पर नगर पंचायत बाराद्वार के सीएमओ पुनीत वर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है और वे इस संबंध में पता करवा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भंवरमरा ऑक्सीजोन में अवैध रेत भंडारण पकड़ाया:कलेक्टर के निर्देश पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन जब्त

May 13, 2026

शराब के लिए पैसे न देने पर हमला, आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में भागने के प्रयास में घायल, पुराने मामलों में भी कार्रवाई

May 13, 2026

सूने मकान को निशाना बनाकर 2 लाख की चोरी:दुर्ग में पुलिस ने 6 दिन में दो आरोपियों को पकड़ा; सोने-चांदी के गहने बरामद

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070303
Views Today : 233
Views Last 7 days : 844
Views Last 30 days : 3563
Total views : 91535
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.