रायपुर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रविवार तड़के करीब चार बजे सेंट्रल जोन में पुलिस ने सघन अभियान चलाया। कई बदमाश अपने घरों में सोते मिले। …और पढ़ें

HighLights
- 132 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच
- अलग-अलग थानों की टीमों ने एक साथ दबिश दी
- थानों में बुलाकर उनकी परेड कराई गई
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रविवार तड़के करीब चार बजे सेंट्रल जोन में पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान कई बदमाश अपने घरों में सोते मिले।
कार्रवाई में 132 हिस्ट्रीशीटर, गुंडा और निगरानी बदमाशों की जांच की गई, जबकि दबिश देकर 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें आठ स्थाई वारंटी शामिल हैं।
बदमाशों को संभलने का मौका नहीं मिला
अलग-अलग थानों की टीमों ने साथ एक साथ दबिश दी, जिससे बदमाशों को संभलने का मौका नहीं मिला। थानों में बुलाकर उनकी परेड कराई गई और गतिविधियों का सत्यापन किया गया। साथ ही फिंगर प्रिंट लेकर राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआइएस) में दर्ज किए गए।
सुबह-सुबह दबिश से चौंके बदमाश
पुलिस टीम सुबह चार बजे ही अलग-अलग इलाकों में पहुंची। कई बदमाश घरों में सोते मिले, जिन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज, सिविल लाइन, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। समन्वित कार्रवाई के चलते कई वारंटी पकड़ में आए।
<
