बालोद | शहर के संजारी क्लब स्थित गार्डन में इन दिनों रखरखाव की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है। गार्डन में लगी घास सूखने लगी है, जिससे पूरे परिसर की हरियाली प्रभावित हो रही है। नियमित पानी की व्यवस्था और देखभाल न होने के कारण घास और पौधे धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन समय पर सिंचाई न होने से गार्डन का सौंदर्य कम होता जा रहा है।
<
