Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » श्री आनंदमूर्ति जी आविर्भाव उत्सव पर भव्य आयोजन:बैरन बाजार से निकली आनंदमार्गियों की शोभायात्रा, मानव एकता और समरसता का दिया संदेश
Breaking News

श्री आनंदमूर्ति जी आविर्भाव उत्सव पर भव्य आयोजन:बैरन बाजार से निकली आनंदमार्गियों की शोभायात्रा, मानव एकता और समरसता का दिया संदेश

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777626107 whatsapp image 2026 04 30 at 93453 pm 1777625031
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 30 at 93453 pm 1777625031
श्री आनंदमूर्ति जी के आविर्भाव उत्सव के अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा राजधानी रायपुर में दो दिवसीय आनंद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमे बैरन बाजार स्थित आनंद मार्ग आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा के माध्यम से मानव एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया गया। उत्सव की शुरुआत सुबह 5:30 बजे 24 घंटे के अखंड कीर्तन से हुई। इसके बाद निकली शोभायात्रा में “मानव-मानव एक है”, “जात-पात की करो विदाई” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में समानता और एकता का संदेश आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया। आनंद मार्ग प्रचारक संघ रायपुर के डायसिस सेक्रेटरी आचार्य अर्पितानंद अवधूत के अनुसार आज सुबह 6:07 बजे मंगल ध्वनि, जयघोष और आतिशबाजी के साथ आविर्भाव दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद तांडव और कौशिकी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने सराहा। दो दिवसीय जन्मोत्सव का होगा समापन वहीं, दोपहर 2 बजे तक ओसीएम चौक स्थित आनंद मार्ग जागृति में नारायण सेवा एवं भंडारे का आयोजन जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न भाषाओं छत्तीसगढ़ी, हिंदी, बंगला और संस्कृत में आनंद वाणी पाठ भी किया गया और श्री श्री आनंदमूर्ति जी के योगदानों पर विचार रखे गए। शाम 6 बजे से 7 बजे तक ईश्वर प्राणिधान कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय जन्मोत्सव का समापन होगा। पूरे आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक जागरूकता, सेवा भाव और सामाजिक समानता का संदेश दिया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार शामिल हो रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Gaumaans Smuggling | Mother-Daughter Duo Arrested From Raipur Train

May 1, 2026

Bilaspur Gaumaans Smuggling | Mother-Daughter Duo Arrested From Raipur Train

May 1, 2026

रायगढ़ में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन:अपनी मांगो को लेकर रैली निकालकर नारे लगाए, लंबित मांगो को पूरा करने की मांग

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069488
Views Today : 172
Views Last 7 days : 1092
Views Last 30 days : 4218
Total views : 90530
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.