टॉप न्यूज़

श्मशान घाट विवाद में ग्रामीणों ने घेरा थाना:दाह संस्कार के बाद गाली-गलौज, तलवार-भाला दिखाकर धमकाने का आरोप,एक आरोपी गिरफ्तार,ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी




रामानुजगंज में श्मशान घाट पर दाह संस्कार को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार (11 अगस्त) को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रामानुजगंज थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। मामले में विजयनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की शिकायत के मुताबिक, ग्राम भाला निवासी राजेंद्र प्रजापति की 6 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे मौत हो गई थी। अगले दिन 7 अगस्त को ग्रामीण शव को नदी किनारे उस स्थान पर अंतिम संस्कार के लिए ले गए, जहां पिछले करीब 10 वर्षों से गांव के लोग दाह संस्कार करते आ रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद हुआ विवाद दाह संस्कार के बाद करीब 10 ग्रामीण अस्थियां एकत्र करने और अंतिम संस्कार की अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम चुमरा निवासी कलीम खान और मझर खान तथा ग्राम भाला निवासी मोहन साव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। तलवार और भाला दिखाकर धमकाने का आरोप शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने तलवार और भाला दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि विवाद बढ़ने पर गांव में दंगा-फसाद जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका थी। इस मामले में ग्रामीणों ने 8 अगस्त को विजयनगर पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीण मंगलवार को बड़ी संख्या में रामानुजगंज थाने पहुंचे और घेराव कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर नामजद लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने और भविष्य में इस तरह के विवाद की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इधर, शिकायत के आधार पर विजयनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में लगाए गए अन्य आरोपों और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति पुलिस की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button