कवर्धा| नवीन बाजार के पास रेवाबंद तालाब के पीछे अस्थायी शेड बनाकर दुकानदारी की जा रही है। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। शेड के कारण रास्ता संकरा हो गया है और लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम के समय सड़क किनारे ठेलों पर सब्जी दुकानें भी लगने से भीड़ बढ़ जाती है और जाम जैसी स्थिति बनती है।
<
