Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शीर्ष माओवादियों के लिए छिपने के प्रबंध में लगा था रायपुर से गिरफ्तार माओवादी रमेश उर्फ जग्गू, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Breaking News

शीर्ष माओवादियों के लिए छिपने के प्रबंध में लगा था रायपुर से गिरफ्तार माओवादी रमेश उर्फ जग्गू, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

By adminSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 09 2025 maoist couple arrested in raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर से गिरफ्तार माओवादी दंपती की जांच के दौरान कई बड़े तथ्य सामने आए हैं। माओवादी जग्गू कुरसम शीर्ष माओवादियों के लिए छिपने के प्रबंध में लगा था। वह लगातार बड़े माओवादी लीडरों के संपर्क में था और रायपुर में रहकर माओवादियों की अर्थव्यवस्था और सुरक्षित ठिकानों की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 10:08:27 AM (IST)

Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 10:11:42 AM (IST)

शीर्ष माओवादियों के लिए छिपने के प्रबंध में लगा था रायपुर से गिरफ्तार माओवादी रमेश उर्फ जग्गू, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
रायपुर से गिरफ्तार माओवादी रमेश उर्फ जग्गू और उसकी पत्नी

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया, रायपुर: रायपुर शहर से पकड़ा गया आठ लाख का इनामी माओवादी जग्गू कुरसम उर्फ रमेश शीर्ष माओवादियों के लिए छिपने के प्रबंध में लगा था। इसके लिए उसे प्रतिमाह 30 से 40 हजार रुपये भेजे जा रहे थे। रमेश पत्नी कमला के साथ किराये पर कमरा लेकर गरीब बस्ती में अत्यंत दयनीय हालत में रह रहा था। जांच एजेंसी को उसके घर से 10 ग्राम सोने के बिस्कुट और डेढ़ लाख रुपये मिले हैं।

दंपती पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जग्गू ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहचान सामान्य नागरिक के रूप में बनी रहे, इसलिए वह अत्यंत दयनीय हालत में रायपुर में रहकर माओवादियों की अर्थव्यवस्था और सुरक्षित ठिकानों की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह लगातार संगठन के बड़े नेताओं के संपर्क में था और शहरों में सेलुलर नेटवर्क और संसाधन जुटाने में लगा था। रमेश के कमरे से जब्त संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सबूत की जांच की जा रही है।

बीजापुर में कई मामले दर्ज

जग्गू लंबे समय से बीजापुर क्षेत्र से गायब था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में माओवादी गतिविधियों का संचालन करने का अनुभव है। फिलहाल जांच एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि माओवादी नेटवर्क के शहरी माड्यूल को उजागर किया जा सके।

प्रेम संबंध के बाद की शादी

जग्गू उर्फ रमेश कुरसम और कमला की मुलाकात माओवादी संगठन में प्रेम संबंध में बदल गई थी। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। इंटेलिजेंस को जब सूचना मिली कि मजदूरी और ड्राइविंग की आड़ में दंपती शहरी नेटवर्क मजबूत करने का काम कर रहे है,तब कॉल इंटरसेप्शन के जरिए दोनों को ट्रैक किया।

रायपुर से बस्तर क्षेत्र में संपर्क की तकनीकी जानकारी मिलने के बाद एसआइए और पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। कमला ने किराए पर कमरा लेते वक्त फर्जी आइडी दी थी। इसका सत्यापन मकान मालिक हेमंत देवांगन ने नहीं कराया था। हेंमत की पत्नी पुष्पा के अनुसार पहले कमरे में पवन नाम का युवक रहता था, जिसके जरिए ही दंपती ने कमरे की व्यवस्था की।

डीवीसी का सदस्य था जग्गू

जग्गू कभी नक्सली भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) का सदस्य था और उस पर आठ लाख व उसकी पत्नी पर पांच लाख का इनाम था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर माओवादी नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नाबालिग को थाने में प्रताड़ित करने का आरोप:गलत मेडिकल रिपोर्ट पर कांग्रेस ने एसपी कार्यालय घेरा, एफआईआर की मांग

June 2, 2026

कोरबा DTO कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप:युवा कांग्रेस ने DTO को हटाने की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 2, 2026

सर्वमंगला में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को अंतिम चेतावनी:कोरबा में रानी गुफा जीर्णोद्धार, धूल समस्या पर 5 जून को सुशासन तिहार का विरोध

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072769
Views Today : 1
Views Last 7 days : 1490
Views Last 30 days : 5656
Total views : 96295
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.