![]()
डोंगरगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने 10 अप्रैल डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 5-6 महीने पहले उसकी मुलाकात रायपुर जिले के भंडारपुरी निवासी विकास कोसले (26) से शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि 23 मार्च 2026 को आरोपी विकास डोंगरगढ़ आया और महिला को एक लॉज में ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इंस्टाग्राम पर वायरल किया वीडियो बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और महिला का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और आईटी एक्ट की धारा 67(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कोसले को रायपुर जिले से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
<
