Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म:जशपुर में आरोपी गिरफ्तार, सगाई के बाद पीड़िता ने की शिकायत,पुलिस ने भेजा जेल
Breaking News

शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म:जशपुर में आरोपी गिरफ्तार, सगाई के बाद पीड़िता ने की शिकायत,पुलिस ने भेजा जेल

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
aa1bcbe2 4df7 4915 a13c 9451e1690fca 1777979016330
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



aa1bcbe2 4df7 4915 a13c 9451e1690fca 1777979016330
जशपुर जिले में पत्थलगांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने 2021 से लेकर 2026 तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर कहीं और सगाई कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र की 28 वर्षीय युवती ने 3 मई को शिकायत दर्ज कराई। उसके मुताबिक, फरवरी 2021 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात सुरेंद्र सिंह ठाकुर से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क गहरा होता गया। सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि 23 मार्च 2021 को आरोपी ने उसे पत्थलगांव बुलाया। वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में उसे घुमाने ले गया और घर छोड़ने का बहाना बनाकर एक सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी। वहां शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया गया। झांसा देकर लगातार शोषण का आरोप शिकायत के अनुसार, पहली घटना के बाद आरोपी लगातार शादी का वादा करता रहा और इसी बहाने युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। 26 फरवरी 2026 को भी आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और किसी अन्य जगह सगाई कर ली। BNS की धाराओं में केस दर्ज पीड़िता की शिकायत पर पत्थलगांव थाने में 31 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और 69 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तुरंत कार्रवाई: गिरफ्तारी और जेल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सख्ती:एसएसपी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शादी का झांसा देकर शोषण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ जेल में बंदी की संदिग्ध मौत:शराब बेचने पर हुई थी गिरफ्तारी, भीम आर्मी और परिजनों ने SP से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

May 5, 2026

बिलासपुर पुलिस ने 69 बच्चों को ढूंढा:579 अपहृत महिला-पुरुषों को भी परिवार से मिलाया, राज्य में टॉप रैंकिंग हासिल की

May 5, 2026

श्रीराम-केयर अस्पताल में कॉन्स्टेबल की मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू:4 डॉक्टर नहीं बता सके कैसे गई जान, बिसरा जांच की सलाह,परिजन बोले-केस दबाने की साजिश

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069647
Views Today : 47
Views Last 7 days : 707
Views Last 30 days : 3925
Total views : 90691
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.