![]()
सरगुजा में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग छात्रा से रेप किया। छात्रा ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। नाबालिग छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग छात्रा की पहचान उदयपुर के युवक अमन खांडेकर से हुई थी। इसके बाद अमन ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे फोन करने लगा। युवक ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और 10 मार्च और 8 अप्रैल को उसके साथ संबंध बनाए। शादी से मुकरा तो दर्ज कराई रिपोर्ट
छात्रा ने अमन खांडेकर से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। इससे परेशान होकर छात्रा ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी युवक अमन खांडेकर (24 वर्ष) निवासी डांडगांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 एवं बीएनएस की धारा 64(2)(एम) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
