![]()
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है। रायपुरा के विप्र नगर में करीब 80 लाख रुपए की लागत से तैयार ‘महतारी सदन’, महिला योग भवन और महिला जुंबा सेंटर का लोकार्पण 14 जून को होगा। दावा किया जा रहा है कि यह छत्तीसगढ़ का पहला सरकारी स्तर का महिला योग और जुंबा सेंटर होगा। इस परिसर का लोकार्पण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत करेंगे। समारोह में कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। गरीब बच्चों के लिए प्ले स्कूल भी महतारी सदन में महिलाओं के लिए योग और फिटनेस सुविधाओं के साथ बच्चों के लिए आधुनिक प्ले स्कूल भी बनाया गया है। इसका उद्देश्य ऐसे परिवारों के बच्चों को शुरुआती शिक्षा और डे-केयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जो महंगे निजी प्ले स्कूलों का खर्च नहीं उठा सकते। परिसर में बच्चों के लिए खेल, सीखने और बौद्धिक विकास से जुड़ी सुविधाएं विकसित की गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे आसपास के मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को फायदा मिलेगा। महिलाओं को मिलेगी योग और जुंबा की सुविधा भवन में महिलाओं के लिए अलग से योग भवन और जुंबा सेंटर बनाया गया है। यहां महिलाएं फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगी। अभी तक ऐसी सुविधाएं ज्यादातर निजी संस्थानों तक सीमित थीं, जहां नियमित शुल्क देना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस से जोड़कर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र मंडल को मिल सकती है जिम्मेदारी विधायक राजेश मूणत की योजना के तहत रायपुर पश्चिम में तीन महतारी सदन बनाए जा रहे हैं। टाटीबंध में बने पहले महतारी सदन का संचालन महाराष्ट्र मंडल कर रहा है। अब विप्र नगर में बने नए महतारी सदन के संचालन और प्ले स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी भी महाराष्ट्र मंडल को सौंपे जाने की तैयारी है। निगम और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इससे सुविधाओं का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। राजेश मूणत बोले- विकास का मतलब सिर्फ इमारतें बनाना नहीं विधायक राजेश मूणत ने कहा कि विकास केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसी सुविधाएं तैयार होनी चाहिए जिनसे समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शुरुआती शिक्षा मिले और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हों। क्या है खास? – रायपुरा के विप्र नगर में 80 लाख रुपए से तैयार हुआ परिसर। – महिला योग भवन और जुंबा सेंटर की सुविधा। – गरीब और मध्यम वर्गीय बच्चों के लिए प्ले स्कूल। – 14 जून को होगा लोकार्पण। – संचालन के लिए महाराष्ट्र मंडल को जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी।
<
