बालोद | शहर में स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में मेडिकल वेस्ट खुले में जलाया जा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मेडिकल वेस्ट जलाने से निकलने वाला धुआं आसपास के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
<
