बालोद | शहर के नया बस स्टैंड से आमापारा क्षेत्र तक इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से एक बड़े काले रंग के सांड सहित कई पशुओं की मौजूदगी से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस मार्ग से आने-जाने में भय महसूस हो रहा है। पशुओं द्वारा कई बार लोगों पर हमला करने के साथ-साथ घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों एवं अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। आवारा पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
<
