टॉप न्यूज़

शराब-दुकान के गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग,VIDEO:रायगढ़ में दोस्त से मारपीट के बाद गार्ड से भिड़ा युवक, पेट में लगी गोली, केस दर्ज




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के गेरवानी शराब दुकान के गार्ड पर अज्ञात युवक ने पिस्टल जैसे हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने से गार्ड घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घायल गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ग्राम कलगामुड़ा, उर्दना के चंद्रशेखर पटेल (43) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वह ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत गेरवानी स्थित शासकीय देशी कंपोजिट शराब दुकान में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। चंद्रशेखर ने बताया कि शराब दुकान बंद होने के बाद रात में कुछ असामाजिक तत्व अक्सर वहां आकर गाली-गलौज और हंगामा करते हैं। पहले भी उन्हें कई बार डांटकर वहां से भगाया गया है। उसने बताया कि सोमवार रात उसकी ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। करीब साढ़े 10 बजे एक युवक शराब दुकान के सामने आया और अपने दोस्त के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने की बात कहते हुए चंद्रशेखर से भी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद युवक ने जान से मारने की धमकी दी और अचानक पिस्टल जैसा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली फायरिंग के दौरान गोली चंद्रशेखर के पेट में लगी। गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए आहाता के पीछे जाकर छिप गया। इसके बाद घायल गार्ड ने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी और डायल 112 को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रात को ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी, साइबर थाना प्रभारी, आबकारी विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पिस्टलनुमा हथियार के साथ दिखा आरोपी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक एक हाथ में पिस्टल जैसा हथियार और दूसरे हाथ में मोबाइल लिए नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3) और 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इसे हत्या के प्रयास के मामले के तौर पर जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि घटना रात की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button