राम-मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली:मंदिर निर्माण में आर्थिक अनियमितता का आरोप, सिंहदेव बोले- आस्था पर चोट

![]()
राममंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के साथ ही मंदिर निर्माण में आर्थिक अनियमितताओं के विरोध में सरगुजा कांग्रेस ने राजीव भवन से श्री राम मंदिर तक आक्रोश रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की आक्रोश रैली में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी शामिल हुए। सिंहदेव ने इसे लोगों की अस्था पर कुठाराघात बताया है। कांग्रेस की आक्रोश रैली कांग्रेस कार्यालय से निकाली गई जो कलेक्ट्रेट चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक होते हुए रामंदिर तक पहुंची। पूर्व डिप्टी सीएम के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए। प्रदर्शन में राममंदिर निर्माण के चंदे और चढ़ावा में चोरी को कांग्रेसियों ने अक्षम्य बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस ट्रस्ट में मौजूद सभी लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के पृष्ठभूमि से हैं। मंदिर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से लेकर निर्माण में कमीशन और अब चढ़ावे में सैकडों करोड़ रुपय की चोरी के आरोप इस ट्रस्ट पर लगे हैं। राममंदिर आंदोलन के दौरान संघ परिवार पर मंदिर निर्माण के चंदे के 1400 करोड़ रुपए की राशि के घोटाले का आरोप लगा है। संघ की मंशा मंदिरों को हड़पने की, स्वीकार्य नहीं-सिंहदेव पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह लोगों की आस्था पर अक्ष्म्य कुठाराघात है। चढ़ावा के चोरी की जबाबदेही सीधे उन लोगों की है, जो श्री रामलला मंदिर के प्रबंध में थे और जिन लोगों ने उन्हें वहां बैठाया। यह समस्त प्रबंधन संतों और गुरुजनों को और ऐसे स्वतंत्र लोगों को दे देना चाहिए, जो आम लोगों की आस्था के प्रति जवाबदेह हों। प्रबंधन में संघ का कब्जा स्वीकार नहीं है। संघ परिवार की मंशा सभी मंदिरों का प्रबंधन हडपने की है जो कतई स्वीकार नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-मंदिर प्रांगण को अपवित्र किया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि प्रभु श्री राम के मंदिर के आड़ में संघ परिवार की ओर से किए गए आर्थिक और राजनैतिक घोटाले से देश में हिंदु धर्मावलंबियों की आस्था को चोट पहॅुंचा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के चंदा चोरों को भगवान सद्बुद्धि दे। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि संघ परिवार के इस कृत्य से राममंदिर प्रांगण अपवित्र हो गया है। सभी धर्माचार्यों को मंदिर के पवित्रता और पुनः प्राण प्रतिष्ठा के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईटी को यह भी जांच करना चाहिए कि संघ का जो सेवन स्टार कार्यालय बना है उसमें लगी डेढ़ सौ करोड़ की राशि कहीं चंदा चोरी से तो अर्जित नहीं की गई है। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस विशाल आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-संगठन और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, बूथ लेबल कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link




