टॉप न्यूज़

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट:रायगढ़ में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के बड़पारा स्थित शराब भट्टी के पास युवक से शराब पीने के लिए रुपए मांगे गए। युवक के मना करने पर तीन युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेलादुला खर्राघाट निवासी बासुदेव मांझी (39) तुलसी होटल के पास काम खत्म करने के बाद बड़पारा शराब भट्टी के पास गुटखा लेने गया था। इसी दौरान विवेक सराफ (41), निवासी बाउलीकुंआ, कोतरा रोड ने उससे शराब पीने के लिए रुपए मांगे। जब बासुदेव ने रुपए देने से इनकार किया, तो विवेक सराफ ने अपने साथी अनमोल पाण्डेय (19), निवासी चिराईपानी और शिवा सोनवानी (23), निवासी बोंदाटिकरा के साथ मिलकर उससे गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों से जमकर मारपीट कर दी। हमले में बासुदेव घायल हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तीनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। SSP बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट और आम नागरिकों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। युवक से शराब के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button