Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो
Breaking News

‘वो आएगी तभी उतरूंगा…वरना’, टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो

By adminApril 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
18 04 2026 man climbs mobile tower 2 2026418 82057
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गाजीपुर में एक युवक प्रेमिका से मिलने छत्तीसगढ़ से पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने लगा। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 07:59:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 08:21:07 AM (IST)

'वो आएगी तभी उतरूंगा...वरना', टावर पर चढ़े आशिक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद में बना ‘शोले’ का हीरो
रायपुर के युवक ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा

HighLights

  1. प्रेमिका से मिलने टावर पर चढ़ा युवक
  2. कूदने की धमकी से मचा हंगामा
  3. पुलिस ने प्रेमिका से कराई बातचीत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर/गाजीपुर: शादियाबाद क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब छत्तीसगढ़ से आया एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर के ऊपर से प्रेमिका को बुलाने की मांग करते हुए कूदकर जान देने की धमकी देने लगा।

मौके पर जुटी भीड़, पुलिस पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थिति गंभीर होती देख पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

लेटर फेंककर रखी मांग

टावर पर चढ़े युवक ने ऊपर से एक लेटर नीचे फेंका, जिसमें उसने लिखा कि उसकी प्रेमिका इसी गांव में रहती है और उसके आने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रेमिका से बातचीत के बाद उतरा नीचे

काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने युवक की प्रेमिका का पता लगाया और उससे फोन पर बातचीत कराई। प्रेमिका से बात होने के बाद युवक शांत हुआ और टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया।

युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसकी पहचान संजीत साव, निवासी वार्ड संख्या तीन, थाना वीरगांव, जनपद रायपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

POCSO एक्ट में बड़ी सजा:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.