Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेदांता प्लांट हादसा-श्रम मंत्री ने दिए जांच के निर्देश:कोरबा में मंत्री देवांगन बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Breaking News

वेदांता प्लांट हादसा-श्रम मंत्री ने दिए जांच के निर्देश:कोरबा में मंत्री देवांगन बोले दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c5557af7 5176 429a a026 18c0c3ad7b19 1776170647886
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c5557af7 5176 429a a026 18c0c3ad7b19 1776170647886
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार दोषियों पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंत्री देवांगन ने घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को शासन के प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। राहत कार्य में कोई ढिलाई न बरती जाए: श्रम मंत्री घटना के बाद प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि राहत कार्य में कोई ढिलाई न बरती जाए और सभी घायलों को तत्काल बेहतर उपचार मिले। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है श्रम मंत्री ने बताया कि जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से पड़ताल करेगी। हादसे के समय प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। ठेकेदार, सुपरवाइजर और प्रबंधन की भूमिका की भी समीक्षा होगी। श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। फिलहाल, घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में जारी है। कुछ गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076861
Views Today : 119
Views Last 7 days : 4167
Views Last 30 days : 11855
Total views : 107060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.