Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेदांता प्लांट हादसा…कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी:पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बनाए गए अध्यक्ष, सिंहदेव बोले- क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है?
Breaking News

वेदांता प्लांट हादसा…कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी:पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बनाए गए अध्यक्ष, सिंहदेव बोले- क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है?

By adminApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 45 1776225785
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 45 1776225785
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर 9 सदस्यीय टीम बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। समिति का संयोजक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री नंदकुमार वर्मा समेत कई विधायक और संगठन के पदाधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। ये हैं समिति के सदस्य समिति में विधायक रामकुमार यादव (चंद्रपुर), अटल श्रीवास्तव (कोटा), बावनलाल साहू (बेमेतरा), राघवेंद्र सिंह (अकलतरा), व्यास कश्यप (जांजगीर-चांपा), शेषराज हरबंश (पामगढ़) और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। ग्राउंड पर जाकर करेगी जांच कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह मौके पर जाकर पीड़ितों, परिजनों और स्थानीय लोगों से मुलाकात करे। साथ ही प्लांट प्रबंधन से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाए। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय होगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी उठाए सवाल पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, मृतकों के परिजनों को पर्याप्त सहायता राशि दी जानी चाहिए और हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं, क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है? सिंहदेव ने कहा कि प्लांट में एंबुलेंस तक नहीं थी, ऐसे में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। हादसे में अब तक 14 मजदूरों की मौत बता दें कि, मंगलवार दोपहर हुए वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 14 मजदूरों की मौत हो चुकी है। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका इलाज रायगढ़, बिलासपुर और अन्य अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों ने प्लांट के बाहर हंगामा किया और प्रबंधन पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूरों के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है। मुआवजे का ऐलान, जांच जारी घटना के बाद कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। वेदांता प्रबंधन ने मृतक परिजनों को 35-35 लाख रुपए सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। घायलों को 15-15 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले PMO ने मुआवजे की घोषणा की थी। PMNRF से हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Dinbhar Top News | Girl Murder, Triple Talaq, Fire Safety, VIDEO

June 26, 2026

मानपुर में हिट एंड रन के बाद हाई-वोल्टेज चेज,VIDEO:पुलिस बैरिकेड्स तोड़ता रहा ट्रक, सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की मौत,हाईवे पर पीछा कर पकड़ा

June 26, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076033
Views Today : 541
Views Last 7 days : 3347
Views Last 30 days : 11179
Total views : 105984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.