Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वेतन मांगने पर मजदूरों को नौकरी से निकालने की धमकी:श्रमिक बोले- तय वेतन नहीं दे रही ठेका कंपनियां, दर्री थाना में की शिकायत
Breaking News

वेतन मांगने पर मजदूरों को नौकरी से निकालने की धमकी:श्रमिक बोले- तय वेतन नहीं दे रही ठेका कंपनियां, दर्री थाना में की शिकायत

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f7d551fe b2f8 4d46 94d6 9b58796092ef 1775829974645
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f7d551fe b2f8 4d46 94d6 9b58796092ef 1775829974645
कोरबा में एनटीपीसी परियोजना के ठेका श्रमिकों ने वेतन मांगने पर मिल रही धमकियों और काम से हटाए जाने के खिलाफ दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रमिक थाने पहुंचे और ठेका कंपनियों पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। शिकायत करने वाले श्रमिकों में एसईपीएल, नवरूप इंडिया, बेगिन, केसीपीएल और आरवीपीआर जैसी कंपनियों से जुड़े मजदूर शामिल हैं। ये श्रमिक एनटीपीसी के बिजली घर से संबंधित विभिन्न कार्यों में नियोजित हैं। श्रमिकों का आरोप- तय वेतन नहीं दे रही ठेका कंपनियां श्रमिकों ने आरोप लगाया कि ठेका कंपनियां उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित वेतन नहीं दे रही हैं। कंपनियों का कहना है कि कोरबा जोन ‘सी’ कैटेगरी में आता है, इसलिए उन्हें दी जा रही राशि ही अंतिम है। हालांकि, श्रमिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कोरबा जोन ‘बी’ कैटेगरी में आता है और उन्हें नियमानुसार ‘बी’ कैटेगरी के वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए। ‘बी’ कैटेगरी के वेतन की मांग पर दी जाती है धमकी श्रमिकों ने बताया कि जब वे ‘बी’ कैटेगरी के वेतन की मांग करते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है या नोटिस थमा दिया जाता है। कई मामलों में कंपनियों ने कर्मियों को काम से हटा भी दिया है, ताकि अन्य श्रमिक शिकायत या प्रदर्शन करने से डरें। मजदूरों ने पुलिस को यह भी बताया कि नोटिस देने के बाद उनसे कहा जाता है कि उन्हें हटाकर कम दरों पर अन्य श्रमिकों को काम पर रख लिया जाएगा। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने पुष्टि की कि श्रमिकों ने इस संबंध में एक पत्र दिया है, जिसे संज्ञान में लिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076928
Views Today : 196
Views Last 7 days : 4244
Views Last 30 days : 11932
Total views : 107137
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.