![]()
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शिवनंदनपुर में मंगलवार सुबह एक शॉपिंग दुकान में भीषण आग लग गई। फायर टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस कंट्रोल रूम सूरजपुर को सुबह मुकेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान ‘आकाश गंगा मनिहारी शॉपिंग दुकान’ में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन फायर टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दिया। आग लगने के कारण की जाँच की जा रही है इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। प्रशासन और फायर टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण लाखों रुपये के नुकसान से बचा जा सका। प्रशासन ने सभी दुकानदारों और व्यवसायियों से अपनी दुकानों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण रखने और आग से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
<
