Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना:देर रात तक प्रदर्शन, आज आएंगे भूपेश-सिंहदेव, जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का आरोप है
Breaking News

विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना:देर रात तक प्रदर्शन, आज आएंगे भूपेश-सिंहदेव, जिला उपाध्यक्ष पर आर्म्स एक्ट का आरोप है

By adminMay 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 26 at 014329 1779740067
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 26 at 014329 1779740067
सूरजपुर जिले में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता सोमवार सुबह से विश्रामपुर थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को धरने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन भी किया है। दरअसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ धमकी देने, गाली-गलौज करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए एफआईआर दर्ज की है। इसी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। बैज बोले- सत्ता की दलाली बंद करे पुलिस प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “हम भी सत्ता में रहे हैं, थानेदार का पावर जानते हैं। झीरम घाटी में गोलियां खाई हैं। बिना जांच के आर्म्स एक्ट की धारा कैसे लगा दी गई, इसका जवाब पुलिस को देना चाहिए।” दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस नेता एनएसए जैसी धाराओं से भी डरने वाले नहीं हैं, लेकिन किसी पर कार्रवाई करने से पहले निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आर्म्स एक्ट की धाराएं वापस नहीं ली गईं तो धरना जारी रहेगा। देर रात तक धरने पर बैठे कांग्रेसी सोमवार को कड़ाके की धूप के बीच पूरे दिन कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहा। धरने में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक भानू प्रताप सिंह, पारस नाथ राजवाड़े और अंबिका सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। रात में भी कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने चटाई और दरी बिछाकर धरने पर डटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर सिंहदेव, अंबिकापुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सूरजपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरी रात धरने पर बैठे रहे। कांग्रेस का आरोप है कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टी ने मांग की है कि एफआईआर वापस ली जाए और मामले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आज पहुंचेगे भूपेश और सिंहदेव, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने के लिए बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्रामपुर पहुंचेंगे। वे शाम 4 बजे से 5 बजे तक धरना स्थल पर मौजूद रहेंगे। वहीं, कोरबा प्रवास पर गए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी बुधवार को सीधे शिवनंदनपुर पहुंचेंगे और विश्रामपुर थाने के सामने जारी कांग्रेस के धरने में शामिल होंगे। इधर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। जांच दल में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, कोरिया जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एमसीबी जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव समेत नरेश राजवाड़े, अखिलेश प्रताप सिंह और नवीन जायसवाल को शामिल किया गया है। जानिए पूरा मामला कांग्रेस पार्टी के मुताबिक शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि वहां मित्तल पांडेय ने चुनाव में जीत-हार को लेकर नरेंद्र जैन को उकसाया और उनके साथ बदसलूकी की। कांग्रेस का दावा है कि विवाद बढ़ने पर मित्तल पांडेय ने सत्ता का हवाला देते हुए नरेंद्र जैन को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने देर रात विश्रामपुर थाने में नरेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि नरेंद्र जैन ने गाली-गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार तान दी थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, आवेदन शुरू

May 26, 2026

सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन में नवोदय यात्रा पर चर्चा

May 26, 2026

साधारण सभा व पदभार ग्रहण समारोह में समाजसेवा को लेकर बनी रणनीति

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072017
Views Today : 89
Views Last 7 days : 1891
Views Last 30 days : 4980
Total views : 94697
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.