Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » विवाद के बाद पुलिस से शिकायत की,नाबालिग ने की हत्या:रिपोर्ट से नाराज था, पैर बांधा और घसीटकर खेत में ले गया,पत्थर से कुचला सिर
Breaking News

विवाद के बाद पुलिस से शिकायत की,नाबालिग ने की हत्या:रिपोर्ट से नाराज था, पैर बांधा और घसीटकर खेत में ले गया,पत्थर से कुचला सिर

By adminApril 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 26 at 115124 am 1777380515
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 26 at 115124 am 1777380515
विवाद के बाद पुलिस में शिकायत और रिपोर्ट दर्ज करने से नाराज होकर एक नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। 26 अप्रैल को जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में रामनारायण निषाद का शव मिला था। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग ने यह वारदात की। हत्या मामले में नाबालिग और महिला गिरफ्तार पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिग और सबूत मिटाने में उसका साथ देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में शामिल नाबालिग के एक अन्य साथी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने गांव की ही सावित्री निषाद (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, जले हुए कपड़ों के अवशेष और अन्य जरूरी सबूत जब्त कर लिए हैं। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है। मृतक ने दर्ज करवाई थी रिपोर्ट, उसी का बदला लेने हत्या जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को एक नाबालिग पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नाबालिग ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मृतक ने पहले किसी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिससे आरोपी उससे नाराज था और बदला लेने की फिराक में था। मंच के पीछे खेत में मिली थी लाश 26 अप्रैल को ग्राम करहीडीही निवासी महेंद्र कुमार निषाद ने सूचना दी थी कि रामनारायण निषाद उर्फ नारायण निषाद का शव गांव के दुर्गा मंच के पीछे खेत में पड़ा हुआ है। शव संदिग्ध हालत में था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। नशे में होने का उठाया फायदा घटना वाली रात यानी 25 अप्रैल को रामनारायण नशे में था। इसी का फायदा उठाकर नाबालिग और उसके साथी ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद गमछे से उसके पैर बांध दिए और उसे घसीटते हुए खेत की ओर ले गए। वहां पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। जांच के दौरान पता चला कि गांव की ही सावित्री निषाद (उम्र 40 वर्ष) ने घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की थी। उसने खून से सने कपड़े और जूते जला दिए थे ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिले। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074677
Views Today : 98
Views Last 7 days : 5586
Views Last 30 days : 9742
Total views : 102735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.