जांजगीर| वार्ड क्रमांक 04, नैला क्षेत्र में अब मुक्तिधाम का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय बाद इसके लिए फंड मंजूर हुआ है। इस परियोजना के लिए 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। वार्डवासियों को लंबे समय से अंतिम संस्कार के लिए उचित स्थान और सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अरमान खान ने संबंधित विभाग और प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा और प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पार्षद के प्रयासों के चलते अब मुक्तिधाम के निर्माण का मार्ग साफ हो गया है। इस परियोजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त मुक्तिधाम बनाया जाएगा, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुगम और सम्मानजनक होगी।
<
