टॉप न्यूज़

वसुंधरा सिटी मॉल में करंट की चपेट में आया मजदूर:हॉस्पिटल में हो गई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप




अंबिकापुर शहर के नए बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन वसुंधरा सिटी मॉल में काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। उसे तत्काल पास की निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वसुंधरा सिटी मॉल में बेलखरिखा निवासी अशोक कुमार इलेक्ट्रिकल का काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा। साथी मजदूरों ने तुरंत उसे उठाकर संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल के संचालक डॉ. अजय तिर्की ने बताया कि मरीज को लगभग अचेत अवस्था में लाया गया था। लाते समय उसका बीपी और पल्स रिकॉर्डेबल नहीं था। ड्यूटी पर मौजूद मेडिसिन और अन्य विभाग के डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर और इमरजेंसी दवाएं दी। कुछ देर के लिए पल्स लौटता हुआ लगा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप डॉ. तिर्की ने बताया कि इलेक्ट्रिक शॉक के मामलों में तुरंत अच्छा सीपीआर मिलने पर कभी-कभी मरीज बच जाता है, इस केस में भी पूरी कोशिश की गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने सुरक्षा उपायों के बिना काम कराने का आरोप लगाया है। वहीं मॉल के स्वामी केएन सिंह ने कहा है कि लिफ्ट मशीन से मटेरियल ऊपर चढ़ाने वाली ट्रॉली में अचानक करंट आ जाने के कारण मजदूर उसकी चपेट में आ गया। मृतक की मां, पिता, पत्नी और साला सब उनके यहां ही काम करते हैं। हम परिवार की पूरी मदद कर रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button