Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » वन विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीण भड़के:घर का ताला तोड़कर लकड़ी जब्त करने का आरोप, कोरबा में विरोध प्रदर्शन
Breaking News

वन विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीण भड़के:घर का ताला तोड़कर लकड़ी जब्त करने का आरोप, कोरबा में विरोध प्रदर्शन

By adminApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
10c1e078 7a35 4652 b50d 04210507f5d7 1776410419323
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



10c1e078 7a35 4652 b50d 04210507f5d7 1776410419323
कोरबा में वन विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। सतरेंगा गांव के छह घरों से 359 नग चिरान जब्त करने के बाद ग्रामीणों ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने पुराने लकड़ियों को जब्त किया है और कुछ घरों के ताले तोड़कर कार्रवाई की गई। यह मामला तब सामने आया जब डीएफओ प्रेमलता यादव को वन परिक्षेत्र बालको के सतरेंगा में अवैध वनोपज भंडारण की सूचना मिली। निर्देश पर वन विभाग की टीम गुरुवार सुबह सर्च वारंट के साथ गांव पहुंची। टीम ने सरकारी शिक्षक जगतराम निर्मलकर, महेत्तर सिंह, घांसी राम, लच्छीराम और भगतराम के घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान साल, बीजा, हल्दू सहित अन्य प्रजाति के कुल 359 नग चिरान जब्त किए गए। वन विभाग ने इस मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की बात कही है। ग्रामीण विशाल दास महंत ने बताया कि जब्त की गई लकड़ियों में पुरानी लकड़ियां भी शामिल हैं, जो उचित नहीं है। ताला तोड़कर लकड़ी जब्ती का आरोप शिक्षक जगतराम निर्मलकर ने आरोप लगाया कि उनके और उनके भाई के घर पर ताला लगा होने के बावजूद वन विभाग की टीम ने ताला तोड़कर लकड़ी बरामद की। उन्होंने बताया कि ये लकड़ियां पिताजी के खेत-खलिहान और जमीन अधिग्रहण में लगे पेड़ों को काटकर घर पर रखी गई थीं और काफी पुरानी थीं। ग्रामीणों की जांच और कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने डीएफओ को एक ज्ञापन सौंपकर इस कार्रवाई की जांच करने और जब्त चिरान वापस करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इस मामले का निराकरण नहीं हुआ, तो सतरेंगा रेस्ट हाउस मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल सुरक्षा की जिम्मेदारी वन प्रबंधन समिति के भरोसे छोड़ दी गई है, जबकि वनकर्मी केवल रेस्ट हाउस में आकर खाना-पीना कर लौट जाते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर जिले के राजपुर में नेशनल हाईवे निर्माण पर हंगामा:नाली की ऊंचाई को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम, अधिकारी कार तक से नहीं उतरे

April 17, 2026

कोंडागांव में 19,200 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य:कलेक्टर ने गुणवत्ता, ग्रामीण आय बढ़ाने पर जोर दिया; 25 अप्रैल से खरीदी

April 17, 2026

Dhamtari Gambling Raid | 1.14 Lakh Goods Seized, 5 Arrested

April 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067645
Views Today : 156
Views Last 7 days : 1013
Views Last 30 days : 3981
Total views : 88570
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.