दंतेवाड़ा| बचेली थाना क्षेत्र में लोहे के एंगल से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जोरा राम कुंजाम (32 वर्ष), निवासी बड़े पारा वार्ड क्रमांक 04 बचेली ने 08 अप्रैल को रेलवे कॉलोनी निवासी मनीष महानंद और उसके साथी कार्तिक पर हमला किया। घटना के दिन मनीष और कार्तिक शराब दुकान से लौट रहे थे। रास्ते में ईंट भट्टी के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को हटाने में मदद मांगने पर आरोपी ने नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब दोनों सुब्रत की दुकान के पीछे बैठे थे, तभी आरोपी पीछे से आया और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे के एंगल से मनीष के सिर पर वार कर दिया।
<
